फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dabangs captured the pond in Anuni village

अनौनी गांव में तालाब पर दबंगों ने किया कब्जा

Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dabangs captured the pond in Anuni village
भीमापार। सैदपुर विकासखंड के अनौनी गांव स्थित एक तालाब पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। हालत यह है कि करीब 10 बिस्वा में पानी से लबालब रहने वाला तालाब अब महज एक डेढ़ बिस्वा में सिमट कर रह गया है। वह भी हमेशा आस-पास के कईं मकानों से निकलने वाले गंदे पानी और कीचड़ से भरा रहता है।
विज्ञापन

तालाब पर कब्जेदारों की दबंगई भी ऐसी कि कोई शिकायत करने का साहस भी न कर सके। अनौनी गांव के सुदामा प्रसाद, नवल शर्मा, अंबिका प्रसाद पांडेय एवं शमशेर सिंह ने कहा कि कभी इस तालाब से खेतों की सिंचाई होती थी। लेकिन आज यह तालाब अपने ही गांव के दबंग अतिक्रमणकारियों का शिकार हो गया है। अब इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

इन ग्रामीणों ने बताया कि अनौनी गांव के दूसरे सार्वजनिक तालाबों का भी कमोबेश यहीं हाल है। गांव के विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि तीन साल पहले तालाब की जमीन को नाप कर उसे चिह्नित करने संबंधी प्रार्थना पत्र स्थानीय अधिकारियों को दिया गया था, लेकिन कभी सैदपुर तहसील प्रशासन ने आज तक तालाब का मौका मुआयना करने की भी जरूरत नहीं समझी। पूर्व प्रधान राजू सिंह ने बताया कि गांव के पूर्वी छोर पर स्थित एक बड़े पोखरे पर भी दबंगों का कब्जा है। दबंगों ने उसे अपने सहन में मिला लिया है। वहीं गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित तालाब अब अपने भाग्य को ही कोसने लगा है। गांव के प्रधान पति लालधारी राजभर ने कहा कि गांव के सारे तालाबों को सीमांकन कराए जाने की जरूरत है। अगर जल्द ही इन्हें दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया तो इन तालाबों का तो अस्तित्व ही मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात खत्म होते ही अतिक्रमित तालाब का सीमांकन कराकर उसे कब्जेदारों से मुक्त कराया जाएगा। फिर मनरेगा के तहत उसका सुंदरीकरण होगा।
- दिनेश कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी, सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed