फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclist worker dies after being hit by mini bus

मिनी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cyclist worker dies after being hit by mini bus
मरदह। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित बस स्टैंड से 500 मीटर दूर दुर्गा माता मंदिर के सामने मऊ-गाजीपुर मार्ग पर रविवार की शाम पांच बजे मिनी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेगवां गांव निवासी मनोज प्रजापति (26) साइकिल से मरदह बाजार आए थे। शाम पांच बजे वह घर लौट रहे थे। दुर्गा माता मंदिर के सामने मिनी बस के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पीएचसी लाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई। इस सबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह बताया कि मिनी बस को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र जलालाबाद गाजीपुर-हमीद मार्ग स्थित दिलशाहपुर गांव के पास रविवार को पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीपुर थाना क्षेत्र करकापुर निवासी अभिषेक कुमार (21) कंचनपुर गांव अपने ननिहाल एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सुबह चार बजे बाइक से घर लौट रहा था। कादिलशाहपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर नीम से टकरा गई। पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। मां शकुंतला देवी के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed