फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cycle craze increased during the transition of Corona

कोरोना संक्रमण के दौर में बढ़ा साइकिल का क्रेज

Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Cycle craze increased during the transition of Corona
सैदपुर नगर में स्थित एक दुकान में साइकिल पसंद करते ग्राहक। - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। कोरोना संक्रमण के दौर में साइकिल का भी खूब क्रेज बढ़ा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम के साथ लोग नियमित साइकिल चलाकर अपनी सेहत सुधार रहे हैं। इसके चलते इधर साइकिल की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन

सैदपुर के साइकिल के थोक विक्रेता मुन्ने खां एवं अशोक कुमार बताते हैं कि अनलॉक में मिली ढील के बाद इसकी बिक्री में सुधार है। पार्कों में बंदी के दौरान लोग अपने घर की चहारदीवारी में जहां साइकलिंग करते दिखाई दे रहे थे अब वहीं लोग अनलॉक में जिम एवं पार्कों में जाने के बजाए खेल के मैदानों एवं सड़कों पर सुबह के समय साइकिल चलाकर अपनी सेहत दुरुस्त रख रहे हैं। खानपुर निवासी अजय सिंह ने बताया कि संक्रमण के इस दौर में पार्कों में टहलने एवं दौड़ लगाने से बेहतर साइकिल चलाना है। इसके लिए वह प्रतिदिन एक घंटे का समय दे रहे हैं। 45 वर्षीय राधेश्याम भी साइकिल चलाने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने इसकी उपयोगिता को समझते हुए जून के पहले सप्ताह में ही नई साइकिल खरीदी है। कक्षा नौ की छात्रा खुशी सिंह एवं उसकी सहेली नेहा बरनवाल ने भी अपने पिता से कहकर नई साइकिल मंगवाई है। सोशल डिस्टेंसिंग को मद्देनजर रखते हुए रमाकांत सिंह एडवोकेट बताते हैं कि साइकिल चलाने का उन्हें खूब लाभ मिल रहा है। आपसी दूरी टहलने में बाधक थी ऐसे में साइकिल चलाना मेरी समझ से सबसे अच्छा व्यायाम है। सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले नवयुवक यहां भोर से ही साइकिल का चक्कर स्थानीय राजकीय डिग्री कालेज के मैदान में लगा रहे हैं। आजकल सड़कों पर साइकिल चलाने वालों की बढ़ोत्तरी यह साबित कर रही है कि कोरोना संक्रमण के बचाव मेँ साइकिल का क्रेज बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed