फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत विकास की संभावनाएं

Thu, 18 Feb 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
cultural
जेडी वाराणसी अजय कुमार द्विवेदी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते डायट के उप शिक्षा निदेशक सोम? - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को ‘नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियां’ विषयक संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने शिक्षा नीति की कठिनाइयों और चुनौतियों के साथ ही नई शिक्षा नीति से विकास और शिक्षा में आने वाली गुणवत्ता पर ध्यान आकृष्ट कराया। डायट की प्रकाशित पत्रिका ‘सिद्धि’ का लोकार्पण भी किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि एक लंबे अरसे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा की कार्यप्रणाली में कई तरह के सुधार किए हैं। इस सुधार से शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत विकास की संभावनाएं हैं। वाराणसी मंडल के उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि नए प्रयोगों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के मामले में बढ़ती जा रही स्पर्धा में अपने देश के लोग ठीक से स्थापित हो सकेंगे। देवरिया के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव ने कहा कि शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को ठीक से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सोनभद्र के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद यादव ने कहा कि 21वीं सदी की शिक्षा नीति अब कारगर रूप लेकर शिक्षार्थियों का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम डायट के प्राचार्य सोमारु प्रधान के संयोजन में हुआ। डायट की प्रकाशित पत्रिका ‘सिद्धि’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि ने किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को बुके, प्रतीक चिह्न एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. हरिओम सिंह यादव ने किया। इस दौरान डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता उमानाथ, कमलनयन यादव, डॉ.अनामिका, शिवकुमार पांडेय, अभय चंद्रा, निधि सोनकर अर्चना सिंह, आलोक कुमार तिवारी, सर्वेश कुमार राय, अंकिता सिंह, राम अवतार यादव, मुन्नीलाल पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed