{"_id":"602d5a1d8ebc3ee9456ea0c7","slug":"cultural-ghazipur-news-vns5752759115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय मसूदपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औड़िहार। शिक्षा क्षेत्र सैदपुर अंतर्गत न्याय पंचायत उचौरी में बुधवार को टीएलएम मेले का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमुवारा में किया गया। जिसमें अध्यापकों ने विभिन्न शिक्षण सामग्रियों का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले अध्यापकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में शिक्षकों द्वारा बनाए गए शब्द मशीन, भाग मशीन, विलोम शब्दों को सिखाने के लिए सचित्र किट और सुचालक एवं कुचालक बताने की युक्ति से संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री विशेष सराहनीय रही। मेले में प्राथमिक विद्यालय मसूदपुर पहले, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर दूसरे तथा प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय उचौरी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए सभी को मिशन प्रेरणा के अंतर्गत अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालयों को प्रमाण पत्र वितरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने शिक्षकों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, इसरार अहमद सिद्दीकी, रमाकांत कुशवाहा, मोहन यादव एवं उदय प्रताप यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मसूदपुर के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र मिश्र ने किया। बहरियाबाद: स्थानीय कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेला का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत के कुल 13 विद्यालयों ने स्टाल लगाकर विभिन्न प्रकार के स्वनिर्मित टीएलएम का प्रदर्शन किया। मेले में प्राथमिक विद्यालय चकफरीद पहले, प्राथमिक विद्यालय आसपुर दूसरे एवं कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरियाबाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने प्रत्येक विद्यालय के स्टालों का अवलोकन कर शिक्षकों से टीएलएम के बारे में जानकारी भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में शिक्षण अधिगम सामग्री का विशेष महत्व है। शिक्षकों द्वारा टीएलएम का प्रयोग कर अध्यापन कार्य करने से बच्चे आकर्षित होकर सहजता एवं सरलता के साथ सीखते हैं। इससे शिक्षण कार्य रुचिपूर्ण हो जाता है। परिणामस्वरूप जो बच्चे सीखते हैं वह उनके लिए स्थाई ज्ञान हो जाता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, वंशराज यादव, एआरपी रमाशंकर सिंह, राजेश यादव, संदीप सिंह सोनू, दानिश वरा, संकुल शिक्षक अवनि कुमार, सुमन चौहान, विरेंद्र राम, रामअवध यादव एवं अवधेश चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।