फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CTET: 834 candidates remained absent on the second day, science questions made one sweat

सीटेट : दूसरे दिन 834 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, विज्ञान के प्रश्नों ने छुड़ाए पसीने

Mon, 16 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
CTET: 834 candidates remained absent on the second day, science questions made one sweat
गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित दो दिवसीय केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। 22 परीक्षा केंद्रों से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा को लेकर काफी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों का कड़ा इम्तहान लिया। सवाल हल करने में सर्दी में उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन सीटीईटी की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित हुआ। निर्धारित समयावधि सुबह 9.30 बजे से पहले ही परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। दूसरे दिन 8821 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 834 अनुपस्थित रहे। 7,987 परीक्षार्थियों ने सीटीईटी की परीक्षा में भाग लिया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर एक-एक परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र से लेकर पूरी तलाशी ली गई। इसके बाद ही उनको अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात रहे। परीक्षा में बाल विकास व शिक्षा-शास्त्र, गणित व विज्ञान, सामाजिक अध्ययन-सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी आदि विषयाें के प्रश्न थे। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि विज्ञान के कुछ सवालों ने उनको काफी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed