फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crores shed 'in the water' for water

Ghazipur News: पानी के लिए करोड़ों बहाए ‘पानी में ’

Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crores shed 'in the water' for water
गाजीपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 16 ब्लाक के प्रत्येक गांव में लोगों को उनके घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य अब तक परवान नहीं चढ़ सके है। जबकि कार्य को पूर्ण करने के लिए नए वर्ष में मार्च माह तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इधर विभागीय लापरवाही के चलते कई गांव में कार्य अधूरे होने से समय से पूर्ण होने में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व जल जीवन योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत पहले चरण में जिले के 16 ब्लाक में 288 गांव चयनित हुए थे। पर विभाग की लापरवाही के चलते जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। गांव की सड़कों और गलियों को पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक गांव में करीब दो से ढाई करोड़ का खर्च आ रहा है। इस योजना से मार्च 2023 तक जिले के प्रत्येक गांव में लोगों के घरों तक पानी पहुंचा कर लाभान्वित करना है। वहीं चयनित 288 गांव का मृदा परीक्षण पूर्ण होने और बोरिंग के बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने का दावा किया जा रहा है, जबकि स्थिति तो यह है कि अधिकांश गांवों में अब तक कार्य ही नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलजीवन मिशन के तहत 288 गांवों में पानी पहुंचाने को लेकर कार्य चल रहा है। इस योजना के तहत जिले के चयनित प्रत्येक गांव के लोगों को लाभांवित कर दिया जाएगा।
- कासिम हाशमी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण तृृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed