फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crops submerged for four days due to minor overflow

माइनर ओवरफ्लो होने से चार दिन से जलमग्न हैं फसलें

Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crops submerged for four days due to minor overflow
दिलदारनगर के जबुरना सिहानी गावं के बीच कुसी माइनर में छोड़ा गया पानी की निकासी नहीं होने से गेहू ? - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। जबूरना-सिहानी गांव के बीच में कुशी माइनर में छोड़े गए पानी की निकासी न होने से ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में पानी घुस गया है। लगभग 50 बीघा रबी की फसल चार दिनों से जलमग्न होने से बर्बाद हो रही है। संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे किरानों में निराशा के साथ ही रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके के चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल से निकली नहर से जबुरना तथा सिहानी की तरफ जाने वाली कुशी माइनर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे पानी छोड़े जाने पर नहर ओवरफ्लो हो जाती है और आसपास के खेतों में पानी घुस जाता है और फसलें बर्बाद होती है। इस समस्या के समधान के लिए पिछले तहसील दिवस में किसानों ने पत्रक देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। चार दिन पहले माइनर के ओवरफ्लो होने से जबूरना-सिहानी गांव के बीच लगभग 50 बीघा रबी की फसल जलमग्न हो गई है। किसान तौकीर खां शकील खां, मुमताज खां, सुखराम यादव, राज नारायण, सुरेंद्र यादव, एकलाख खां, हाजी यूनुस खां, नेसार खान, वंशनारायन यादव आदि किसानों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने से पानी छोड़े जाने पर ओवरफ्लो होता है। चार दिनों से करीब 50 बीघा रबी की फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है। संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद भी पानी निकासी व्यवस्था नहीं की जा रही है। यदि समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसान सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed