Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर मुख्तार खान को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आपराधिक नेटवर्क की भी जांच
Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ गाजीपुर के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ गो-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
क्या है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नोनहरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर मुख्तार खान रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लग गई।
इसे भी पढ़ें; जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: देवरिया का आरोपी गो-तस्कर गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान भागने का कर रहा था प्रयास
उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इस संबंध में नंदगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार मुख्तार खान निवासी नोनहरा के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, दहेज हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.