{"_id":"37de5072c4f460c01e5dcde38e6a0f1f","slug":"village-head-shot-dead-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर तिरवाह गांव के सामने बुधवार को दिनदहाड़े सुबह दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने लबे सड़क गोलियां बरसाकर करंडा थाना के रामपुर मांझा चौकी के गांव चकेरी के ग्राम प्रधान दिनकर सिंह यादव (38) की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते करंडा की तरफ भाग निकले। जानकारी होते ही घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम के दो और 32 बोर के चार खोखा कारतूस बरामद किया। हत्या का कारण चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है।
करंडा थाना के रामपुर मांझा चौकी के गांव चकेरी के ग्राम प्रधान दिनकर सिंह यादव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से सैदपुर बाजार के लिए फोर्ड पीजो कार से निकले। कार वह खुद चार चला रहे थे और अकेले थे। वह चकेरी से करीब पांच किलोमीटर दूर सैदपुर कोतवाली के मीरपुर तिरवाह गांव के सामने पहुंचे। यहां ब्रेकर होने की वजह से ग्राम प्रधान ने कार की रफ्तार जैसे ही धीमी की, बाइक सवार दो बदमाशों में एक ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। घायल ग्राम प्रधान कार खड़ी कर दूसरे दरवाजे से उतरकर भागना चाहे, इस पर बदमाशों ने सामने की विंड स्क्रीन पर गोली मार दी। इसके बाद बाइक से उतरकर दोनों बदमाशों ने घायल प्रधान के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी कार में ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान को सिर में दो, बांह में एक और पीठ में एक गोली लगी है।
घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूर सड़क के किनारे एक दूकान पर बैठे कुछ लोग जब ललकारते हुए बदमाशों की तरफ बढ़े तो हमलावरों ने उनकी तरफ हथियार तानकर गोली मारने की धमकी दी जिससे लोग सहम गए और अपने कदम पीछे कर लिए। इसके बाद बदमाश बाइक से करंडा की तरफ भाग निकले। चर्चित ग्राम प्रधान की हत्या की खबर क्षेत्र में बिजली की तरह दौड़ गई। कुछ ही देर में मृतक के परिवार सहित सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ की वजह से सैदपुर-रामपुर मांझा मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महेश राम गौतम, सैदपुर कोतवाल रामायण सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी सिटी लल्लन राय, करंडा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, खानपुर एसओ हेरराम मौर्या सहित बहरियाबाद, सादात पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी लल्लन राय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस शव लेकर सैदपुर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम के दो और 32 बोर के दो खोखा कारतूस बरामद किया। इस मामले में मृतक के बड़े भाई दिवाकर सिंह यादव ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी ने बताया कि ग्राम प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। मामले में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वह जल्द ही पुलिस के फंदे में होंगे।