{"_id":"6ad61378f5e20df3790309fe","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11678-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जंगल में मिला अज्ञात शव, सोशल मीडिया के जरिए की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जंगल में मिला अज्ञात शव, सोशल मीडिया के जरिए की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर गांव के जंगल में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सोशल मीडिया के जरिये मृतक की शिनाख्त ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी में रहने वाले एक नगर निगम सफाईकर्मी चंद्रभान के रूप में हुई है। मृतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि दनकौर स्थित एक ईंट-भट्टे पर काम करने वाले उसके भाई पिंटू के लड़के का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था। भतीजे को हादसे में आई चोटों का हालचाल जानने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ भाई के घर आया हुआ था।
बताया गया है मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से दिमागी बुखार से भी पीड़ित चल रहा था। बीते दिन वह अपनी पत्नी को भाई के घर भट्टे पर छोड़कर शराब पीने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह राजपुर के जंगल में उसका शव मिलने के बाद भाई पिंटू ने उसकी पहचान की। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन