{"_id":"588f84074f1c1b313de813d2","slug":"two-arrested-for-extortion-in-the-case-of-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोचकपुर स्थित बाजार में व्यापारी पर बीते 21 जनवरी को हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जहां इस कामयाबी पर अपना पीठ थपथपा रही है, वहीं व्यापारियों में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष व्याप्त है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के पास से दो बाइक, 315 बोर का दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किया है।
बीते 21 जनवरी को व्यापारी रामजी गुप्ता से मुख्य आरोपी राजू यादव द्वारा रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया था। व्यापारियों ने पुलिस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो व्यापारी धरना- प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। करंडा पुलिस ने मामले को बिगड़ता देख आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को तत्काल कोई कामयाबी नहीं मिली।
रविवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा। इसके साथ ही दोनों को राजू यादव गैंग का सदस्य होने का दावा करने लगी।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम चंदौली जनपद के बलुआं थाना क्षेत्र के चहनियां गांव निवासी जितेंद्र यादव और करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी पीयूष राय बताया। पुलिस के मुताबिक घटना में प्रयुक्त दो बाइक, 315 बोर का दो देशी तमंचा, चार कारतूस भी बरामद किया गया है।