{"_id":"57a0e6944f1c1b6f152b9fd8","slug":"theft-in-bahriyabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी हजार नगदी सहित दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्सी हजार नगदी सहित दो लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में सोमवार की रात चोर एक मकान में सेंध लगाकर 80 हजार रुपया नगदी सहित करीब दो लाख के जेवरात उठा ले गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गदाईपुर गांव निवासी कैलाश सिंह का परिवार रात में खाना खाकर सो रहा था। देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। इसके बाद चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा 80 हजार रुपया नगदी तथा एक लाख से अधिक के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जगकर कमरे में गए तो सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। आलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कीमती सामन गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।