फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wife was so frowned murder

पत्नी नापसंद थी इसलिए कर दी हत्या

Mon, 02 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 02 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The wife was so frowned murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह गंगौली मोड़ के पास से पत्नी के हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक एवं दो मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


बीते 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी शिवपूजन मौर्य की पुत्री हेमलता की गांव के एक टावर के पास गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसका खुलासा करने का निर्देश दिया था।  क्राइम ब्रांच प्रभारी टीबी सिंह एवं थानाध्यक्ष नेहार नंदन पुलिस टीम के साथ सुबह गंगौली मौड़ पर पहुंचे और उसके पति धर्मेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


धर्मेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि उसका संबंध हेमलता की ममेरी बहन से था। उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं थी। उससे उसका मनमुटाव रहता था। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना अपने मित्र बैरान गांव निवासी उपेन्द्र यादव के साथ बनाई। धर्मेन्द्र करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर पैकवली गांव का रहने वाला है और उड़ीसा में प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह 26 अप्रैल को उड़ीसा में अपना मोबाइल स्विच आफ कर गाजीपुर आ गया। बलिया से नया सिम एवं मोबाइल खरीदकर अपने मित्र उपेन्द्र के साथ 28 अप्रैल की रात ससुराल आया। अपनी पत्नी को मिलने के बहाने फोनकर टावर के पास बुलाया। वहां पत्नी के पहुंचते ही उसने गला दबाकर उसे मार डाला और दोनों वहां से भाग निकले। बक्सर के पास गंगा में मोबाइल और सिम को फेंक दिया। इससे पहले उसने अपनी पत्नी के मोबाइल का सारा नंबर डिलीट कर दिया था जिससे नंबर का पता न चल सके। घटना के खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed