फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shot fired to avenge the murder of brother

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए चलाई थी गोली

Thu, 28 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shot fired to avenge the murder of brother
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच एवं शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात घाट स्टेशन के पास से कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी चंदन सिंह के ऊपर जानलेवा हमले के एक आरोपी रत्नेश उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद किया है। विक्की ने पूछताछ में बताया कि भाई विशाल की हत्या का बदला लेने के लिए चंदन पर गोली चलाई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल बार सभागार के पास सड़क पर मंगलवार को दिन में पेशी से वापस लौटते समय बंदी चंदन सिंह पर बदमाशों ने  जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया था। अधिवक्ताओं के दौड़ाने पर हमलावर जान बचाकर भाग निकले थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानलेवा हमले के संबंध में चंदन के चाचा की तरफ से तीन लोगों रत्नेश उर्फ विक्की, अभिषेक उर्फ सोनू तथा चचेरे भाई नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। बीती रात नौ बजे क्राइम ब्रांच के प्रभारी टीबी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि विक्की बाइक से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली प्रशांत श्रीवास्तव पुलिस कर्मियों के साथ घाट स्टेशन के पास पहुंच गए। पुलिस को देख विक्की भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed