फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rape of 7 years old girl

सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Tue, 28 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rape of 7 years old girl
रेप नहीं कर पाया तो नाबालिग लड़की की हत्या - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक ने करीब एक सप्ताह पहले पड़ोस के एक गरीब परिवार की बच्ची को रुपये देकर दूकान से बिस्किट लाने को कहा। जब मासूम दूकान से बिस्किट लेकर युवक के घर में पंहुची तो युवक ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। मासूम किसी तरह घर पहुंची और मां को घटना की  जानकारी दी। मां ने युवक से पूछताछ की और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर युवक ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में बाहर नौकरी करने गए अपने पति को फोन कर घटना की सूचना  दी। पति की तरफ से कोतवाली में तहरीर देने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मासूम  को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली  प्रभारी राम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज  कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास  किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed