{"_id":"56f6de394f1c1b7b30f14eab","slug":"property-dealer-attempted-to-rob-the-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर की बाइक लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर की बाइक लूटने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की बाइक छीनने का प्रयास किया। सेवराई के सतरामगंज बाजार के रहने वाले मनोज कुमार प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। वे अपने मित्र देवकली निवासी डा. श्यामबिहारी राय के साथ शुक्रवार की रात बाइक से अमौरा से लौट रहे थे।
दोनों सेवराइ में काली मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि चार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुकते ही एक बदमाश ने डा. श्यामविहारी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। डा. श्यामबिहारी ने बाइक की चाबी गेहूं के खेत में फेंक दी। बदमाश गाड़ी की चाबी ढूंढ रहे थे कि मनोज कुमार ने गेहूं के खेत में छिपकर सेवराई के रहने वाले एक मित्र को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गांव वाले घटना स्थल की ओर दौड़े। उनको देख कर बदमाश मौके से भाग निकले। गहमर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि लुट के प्रयास की घटना की शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।