फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prisoners escaped from court lockup

कचहरी की लाकअप से बंदी फरार

Fri, 16 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 16 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Prisoners escaped from court lockup

जिला जेल से शुक्रवार को पेशी पर आया बंदी कचहरी की लाकअप से पुलिस को चकमा

विज्ञापन
देेकर फरार हो गया। इसको लेकर कचहरी सहित पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। फरार बंदी की तलाश में पुलिस हाथपांव मार रही है लेकिन देर शाम तक वह पकड़ा नहीं जा सका था। इस मामले में एसपी ने रिपोर्ट तलब की है।


बताया गया है कि विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट की अदालत में शुक्रवार को करंडा थाना क्षेत्र में हुए एक कातिलाना हमले के मामले में जिला जेल मेें निरुद्ध आरोपी ब्रहमानंद को पेश करने के लिए जेल से लाया गया था। इसके लिए अदालत में गवाह भी उपस्थित थे। कचहरी मेें उसे लाकअप में रखा गया था।

 अदालत में पेशी के लिए जैसे ही उसे लाकअप के बाहर निकाला गया, वह पुलिस को चकमा देते हुए कचहरी से भाग निकला। यह देख पुलिसकर्मियों ने उसका दूर तक पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। काफी देर तक पुलिसकर्मियों ने इस मामले को छिपाए रखा।

लेकिन जल्द ही घटना आम हो गई तो इसकी सूचना महकमे के उच्वाधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। वहीं पुलिसकर्मी फरार बंदी की तलाश में जुटे हुए हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने सीओ सिटी से रिपोर्ट तलब की है। एसपी का कहना है कि फरारी मामले में जिस किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed