{"_id":"56fc14ad4f1c1bc472f0042d","slug":"police-raided-the-house-of-the-leader-of-kauad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौएद नेता के घर दिल्ली पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौएद नेता के घर दिल्ली पुलिस का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : raided
जालसाजी के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने गहमर पुलिस के सहयोग से मनिया गांव निवासी कौमी एकता दल के नेता डॉ. आसिफ खां के घर पर छापा मारा। डॉ. खां की पहली पत्नी डॉ. सगुफ्ता ने दिल्ली में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। डा. आसिफ के छोटे भाई तौकीर खां बसपा नेता हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था जिसके चलते पुलिस टीम को लौटना पड़ा।
बसपा नेता तौकीर खान के बड़े भाई डॉ. आसिफ खां के खिलाफ उनकी पहली पत्नी डॉ. सगुफ्ता ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा कायम कराया है। छापामारी करने आई दिल्ली पुलिस के एसआई जनक सिंह ने बताया कि डॉ. आसिफ की प्रथम बीबी डॉ. सगुफ्ता ने प्रार्थना पत्र दिया है कि आसिफ ने धोखाधड़ी कर नोएडा में 45 लाख रुपये की जमीन को अपने नाम कर लिया है।
बताया कि डॉ.आसिफ ने अपनी पहली बीबी डॉ. सगुफ्ता को तलाक देकर बीते 5 मार्च को गहमर थाना के बारा गांव में दूसरी शादी कर ली। दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय थाना गहमर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी और एसआई विनय सिंह दिल्ली पुलिस के साथ जब डॉ. आसिफ के घर पहुंचे तो उनके घर पर सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस की जाँच में कुछ खास हाथ नहीं लगा जिसके चलते दिल्ली पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। ज्ञात हो की डॉ.आसिफ 2012 में कौमी एकता दल के बैनर तले पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ जमानिया विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।