फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Patter of gunfire from the police line was coined

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुलिस लाइन

Mon, 04 Jul 2016 12:38 AM IST
ghazipur
ghazipur Updated Mon, 04 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Patter of gunfire from the police line was coined
पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास में फायरिंग करते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री। - फोटो : अमर उजाला
विशेष परिस्थिति में दंगाइयों पर काबू पाने के मकसद से रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा। जिलाधिकारी ने दंगाइयों पर काबू करने के गुर बताए।  
विज्ञापन


दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास सुबह सात बजे पुलिस लाइन परिसर में शुरु हुआ। इसके जिले सभी थानों के धानाध्यक्ष, हमराहियों और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया था। प्रशिक्षण के क्रम में जिलाधिकारी संजय खत्री ने सभी थानाध्यक्षों, सभी एसडीएम, एडीएम, तहसीलदार से बारी-बारी से फायरिंग कराई।
विज्ञापन


दंगाई की भूमिका में रंगरूट मौजूद थे। अभ्यास के दौरान दंगाइयों ने जैसे ही पुलिस टीम पर हो-हल्ला के बीच पथराव करना शुरु किया,  पुलिस कर्मियों ने अपने आप को सुरक्षित करते हुए मोर्चा संभाला। दंगाइयों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस से गोले छोड़ते हुए उन पर रबर की गोलियां दागी। दंगाइयों की पहचान करने के लिए उन पर कलर ग्रेनेड छोड़ा। प्रशिक्षण के दौरान दंगाइयों को खदेड़ने के लिए डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रबर की गोलियां चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि पुलिस कर्मी दंगाइयों से निपटने के लिए पहले अपने-आप को तैयार करे। दंगाइयों पर काबू करने का प्रयास करें। इस अवसर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed