{"_id":"5d77de75a52d73a8b7f4e7baa3db4ebe","slug":"office-premises-by-police-reconstructed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर को पुलिस ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी परिसर को पुलिस ने खंगाला
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर में बढ़ती हत्या की वारदातों के बाद जिला पुलिस चौकस हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी, मुरादाबाद में ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा तथा गाजीपुर में दो गवाहों की हत्या के मद्देनजर मंगलवार को जिले के सभी कचहरियों को पुलिस ने जमकर खंगाला। इस दौरान कोर्ट परिसर में संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों के साथ ही वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे। लेकिन पुलिस की फौज को देखकर हर कोई हैरत में दिखा।
विज्ञापन
पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में पेशी के दौरान ही कोर्ट में घुस कर शार्प शूटर विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस के माथे पर बल पड़ गया था। सोमवार को मुरादाबाद कोर्ट परिसर में ही पुलिस अभिरक्षा में डिलारी के ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के कुछ ही देर बाद जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक चट्टी पर कोर्ट में गवाही देकर घर जा रहे कमलदेव हत्याकांड के गवाह देवलास यादव तथा कमलेश यादव निवासी चकयार मुहम्मद पौटा कोतवाली सैदपुर को भी गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। जबकि मृतकों के पक्ष से शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया तो पंकज ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इन घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने जिला पुलिस को कचहरी परिसर में संदिग्धों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। इस पर पुलिस ने जिला मुख्यालय कचहरी के साथ ही सैदपुर, जखनिया, मुहम्मदाबाद तथा जमानिया कचहरी परिसर को पुलिस ने खंगाला। इस दौरान कचहरी परिसर मेें जिनकी भी गतिविधियां संदिग्ध लगी, पुलिस ने उनकी तलाशी ली और गहन पूछताछ की। यही नहीं कचहरी के इर्द-गिर्द खड़े वाहनों की भी तलाशी ली। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर हर कोई हैरान था लेकिन जब लोगों को जानकारी हुई कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस यह सब कर रही है तो लोगों ने राहत की सांस ली। एसपी ने बताया कि चेकिंग अभियान में कोई संदिग्ध पकड़ा तो नहीं गया लेकिन सतर्कता को लेकर कड़ी निगहबानी की जा रही है।
विज्ञापन