फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manager killed in broad daylight robbery of 28 million

दिनदहाड़े मैनेजर की हत्या कर 28 लाख की लूट

Mon, 16 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 16 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Manager killed in broad daylight robbery of 28 million

सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद स्थित यूको बैंक के मुख्यद्वार परसोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के मैनेजर मनोज सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी और 28 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। देर शाम सदर कोतवाली में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक प्रमासपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह के चचेरे भाई थे। विशेश्वरगंज पुलिस चौकी से सटे शहर के अतिव्यस्तम इलाके सकलेनाबाद में दिनदहाड़े हत्या और लूट की इस वारदात से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन



करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव निवासी मनोज सिंह पिछले दस वर्षों से शहर के विशेश्वरगंज पुलिस चौकी के पास पहाड़ खां पोखरा स्थित एक शराब कंपनी के कार्यालय में बतौर मैनेजर थे। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे  वह अपने तीन सहकर्मियों रविंद्र सिंह, अशोक और चालक रामकृत के साथ जीप से सकलेनाबाद स्थित यूको बैंक में 28 लाख रुपये जमा करने पहुंचे। चालक रामकृत ने जीप को बैंक के पास खड़ा किया।
विज्ञापन


रुपयों का बैग लेकर मनोज सिंह जीप और सहकर्मी रविंद्र ने बैंक की पहली सीढ़ी पर पांव ही रखा कि बैंक गेट के पास चबूतरे पर पहले से ही घात लगाकर खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों गोली चला दी। गोली मैनेजर के पेट और पीठ में लगी और बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। यह देख सहकर्मी रवींद्र सिंह ने फायरिंग करने वाले बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश ने गोली चला दी। गोली बैंक गेट के शीशे पर जा लगी। जान बचाने के लिए सहकर्मी बैंक के अंदर भाग गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए महुआबाग की ओर भाग निकले। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मैनेजर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने पर मलदहिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पर एसपी डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव सहित पुलिस के आलाधिकारी जिला अस्पताल के बाद सीधे बैंक पहुंचे और छानबीन कर घटना की जानकारी ली। एसपी का कहना था कि हत्या और लूट की इस वारदात को चुनौती के रूप में लिया जा रहा है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। साथ ही एसटीएफ वाराणसी से भी मदद ली जाएगी। घटना में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित पुलिसकर्मी-अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed