फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A mother went to her parents' house to tie a rakhi, and her 11-year-old daughter started walking behind her

Jaunpur News: मां राखी बांधने के लिए मायके गई तो पीछे पैदल चल पड़ी 11 साल की बेटी

Sat, 29 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A mother went to her parents' house to tie a rakhi, and her 11-year-old daughter started walking behind her
रक्षाबंधन पर माता-पिता के पीछे पैदल निकल जाने वाली बालिका को सौंपती पुलिस। पुलिस विभाग
सिंगरामऊ। रक्षाबंधन पर मां को पिता के साथ मायके जाते देख 11 साल की बच्ची भी उनके साथ जाने की जिद करने लगी। साथ नहीं ले गए तो वह बिना बताए उनके पीछे घर से पैदल निकल पड़ी। करीब 18 किलोमीटर चलने के बाद तुर्ककौली गांव के पास हाईवे पर थकान, भूख और प्यास से बेहाल होकर रोने लगी।
विज्ञापन

गश्त कर रही कोबरा टीम की नजर पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित थाने पहुंचाया। सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि एनएच-731 पर शुक्रवार की दोपहर करीब 1:50 बजे कांस्टेबल सतीश कसौधन और रजत पांडेय गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तुर्ककौली गांव के पास हाइवे किनारे एक बच्ची घबराई और परेशान हालत में दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने पास जाकर पूछताछ की तो वह रोने लगी। सूचना पर महिला कांस्टेबल चांदनी मौके पर पहुंचीं और बच्ची को सुरक्षित थाने ले आईं। पूछताछ में उसने अपना नाम रिया निषाद पुत्री जियालाल निषाद निवासी सोनावां, थाना चांदा, सुल्तानपुर बताया। उसने बताया कि रक्षाबंधन पर उसकी मां मामा को राखी बांधने के लिए पिता के साथ बाइक से बदलापुर जा रही थीं। वह भी उनके साथ जाना चाहती थी, लेकिन उसे साथ नहीं ले जाया गया। इसके बाद वह बिना बताए उनके पीछे घर से पैदल निकल पड़ी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बच्ची घर से करीब 18 किलोमीटर चलने के बाद थक गई थी। भूख-प्यास और सुनसान रास्ते पर अकेले होने के डर से वह रोने लगी। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। पहचान और आवश्यक पूछताछ के बाद बच्ची को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed