{"_id":"5730cf9c4f1c1b1605919caa","slug":"man-died-due-to-blaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग लगने से अधेड़ की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में आग लगने से अधेड़ की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 09 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में जंगल की आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के सिवान में रविवार को खरपतवार को आग लगाते समय झोपड़ी में आग लग जाने से एक व्यक्ति की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
उतरौली गांव निवासी जनेश्वर राम (45) गांव के बाहर रजलबांध मौजा पर झोपड़ी डालकर रहता था। आज सुबह वह झोपड़ी के आसपास मौजूद खरपतवार जलाने लगा। इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में लेट गया। आग की चिंगारी झोपड़ी में जा गिरी। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते हुए मौजा पर पहुंचे तो देखा कि झोपड़ी जल चुकी है और जनेश्वर जलकर मृत पड़ा है। यह देखते ही वहां कोहराम मच गया। महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक की पत्नी दिव्या ने बताया कि उसकी पुत्री मनीषा का विवाह 30 मई को तय है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।