{"_id":"5d99a7ea8ebc3e93b65d5b1b","slug":"loot-gun-point-at-railway-booking-counter-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: रेलवे बुकिंग काउंटर से 57 हजार की लूट, क्लर्क पर बदमाशों ने तान दी थी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजीपुर: रेलवे बुकिंग काउंटर से 57 हजार की लूट, क्लर्क पर बदमाशों ने तान दी थी पिस्टल
Sun, 06 Oct 2019 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के युसूफपुर मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर में घुसकर पिस्टल सटाकर दो लुटेरों ने 57 हजार रूपये लूट लिए और फरार हो गए। इस बारे में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे, जब बुकिंग काउंटर पर बैठकर बाबू टिकट काट रहे थे, तभी दो बदमाश काउंटर बुकिंग में घुस आए।
विज्ञापन
एक बदमाश ने बुकिंग क्लर्क को चार-पांच थप्पड़ मारे और तभी दूसरे ने उनके ऊपर पिस्टल तान दी, जिससे वह डर गए। उसी दौरान काउंटर से बदमाश ने 57,130 रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर और जीआरपी थाने को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन