{"_id":"574f32844f1c1b1f5c1092b7","slug":"killed-his-mother-arrived-to-save-the-islands","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने पहुंची मां की ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को बचाने पहुंची मां की ली जान
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बेटे को बचाने गयी मां को पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली चौहान बस्ती में मंगलवार को देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित चार लोगों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नवली चौहान बस्ती में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की देर शाम दोनों पक्ष जमीन के विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। पिंटू चौधरी तथा उनके पट्टीदार सुघर के बीच भूमि पर कब्जे को लेकर बात बढं गई। दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इसी बीच अपने बेटे पिंटू को पीटते देख उसकी मां रामदुलारी 63 पत्नी दयाशंकर चौहान उसे बचाने आ पहुंची।
पट्टीदारों ने वृद्धा को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना की सूचना पर रेवतीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि भूमि संबंधित दो पट्टीदारों के बीच विवाद था। जिसमें लाठी- डंडे चलने से रामदुलारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के बेटे की तहरीर पर महिला सहित चार के खिलाफ नामजद एफआईआरदर्ज किया गया है। जिसमे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।