फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelry store robbery in the pistol on the strength of

पिस्टल के बल पर सर्राफा दूकान में लूट

Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store robbery in the pistol on the strength of
सर्राफ से लूट - फोटो : अमर उजाला
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा चट्टी पर मंगलवार की दोपहर दो बाइक पर सवार नकाबपोश पांच बदमाशों ने सर्राफा की दूकान में घुसकर पिस्टल की नोक पर जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाश 15 हजार नगद तथा करीब ढाई लाख के जेवरात उठा ले गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महेशराम गौतम ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सैदपुर कस्बा के वार्ड संख्या-12 निवासी श्यामलाल उर्फ लल्लू सेठ की हसनपुर डगरा चट्टी पर सर्राफा की दूकान है। वह रोज की तरह दूकान पर बैठा था। दोपहर में दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश दूकान पर पहुंचे तथा शटर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी लल्लू सेठ को तमंचे से आतंकित कर दूकान में रखा सोने एवं चांदी की ज्वेलरी व अन्य सामान झोले में रखकर चलते बने। बदमाशों के भागते ही व्यवसायी ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के सभी दूकानदार वहां पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही कोतवाली एवं सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से चट्टी के दूकानदारों में भय व्याप्त हो गया है। इस दुस्साहसिक घटना से व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed