फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent misdemeanor cajolingly

मासूम को बहलाकर दुष्कर्म

Tue, 03 Feb 2015 11:59 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Innocent misdemeanor cajolingly
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर दोपहर एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वाकया दोपहर करीब सवा तीन बजे का है। छह वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ  बगीचे में ले गया। इसके बाद दरिंदेे ने बालिका के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


घटना के बाद युवक उसे छोड़ कर भाग निकला। बदहवास हाल में बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता को लेकर परिवारीजन देर शाम सादात थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।

थानाध्यक्ष सादात हरेराम मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अर्जुन शर्मा (25) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जनवरी माह से अब तक जिले में दरिंदगी की यह चौथी घटना है। इससे पहले करंडा में 60 वर्षीय वृद्धा के  साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी।


इस घटना के दो दिन बाद गहमर क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। बिरनो थाना क्षेत्र में भी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। इन मामलों में सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed