फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four million of the stolen bullion shop

सराफा की दूकान से चार लाख की चोरी

Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुजुगां चौराहे पर बुधवार की रात चोरों ने एक सर्राफा की दूकान में शटर चांड़कर अंदर घुस गए। दूकान के भीतर रखे चांदी, सोना तथा हजारों रुपये नगदी उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। इस प्रकरण में सराफा कारोबारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है।शहर के चंदननगर निवासी राहुल सेठ बुजुगां चौराहे पर सोने-चांदी की दूकान है। प्रतिदिन की तरह देर शाम अपनी दूकान बंद कर घर चला गाया। मध्य रात्रि के समय चोर एकांत पाकर दूकान का शटर चांड़कर अंदर घुस गए और तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा 5500 रुपये नगद, पांच किलो चांदी तथा पांच ग्राम सोना उठा ले गए।
विज्ञापन


इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जाती है। सुबह आस-पास के दूकानदारों ने जब शटर खुला देखा तो इसकी सूचना सर्राफा कारोबारी राहुल सेठ को दी। जानकारी के बाद दूकान पर पहुंचे सर्राफा कारोबारी ने देखा कि उसका सारा सामान अंदर से गायब है और तिजोरी तक टूट पड़ी है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की गहन छानबीन की और चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। उधर पुलिस ने सर्राफा दूूकान में की गई चोरी के बाद कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि बुजुगां के कारोबारियों का आरोप है कि चट्टी पर शायद ही कभी पुलिस रात में गश्त करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed