फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire shopkeeper carried on

रजाई खींचकर मारी दूकानदार को गोली

Sat, 27 Dec 2014 11:39 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire shopkeeper carried on
 थाना क्षेत्र के चोचकपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सो रहे एक दूकानदार की रजाई खींचकर उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में घायल के पिता ने दो अज्ञात हमलावरों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।चोचकपुर मोड़ स्थित ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज के बगल में स्थित मोतीचंद चौरसिया घर में ही मिठाई और चाय की दूकान चलाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम दूकान बंद करने के बाद खाना खाकर वह दूकान के पास ही झोपड़ी में सो गया। रात करीब 12 बजे दो युवक वहां पहुंचे और मोतीचंद की रजाई खींच ली। दूकानदार जब तक कुछ समझ पाता, तब तक एक युवक ने उस पर गोली चला दिया। गोली उसके कंधे पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोली लगने के बावजूद जान बचाने के लिए वह चिल्लाते हुए भागने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर बाहर आए, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पास-पड़ोस के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घायल मोतीचंद को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। इस मामले में घायल के पिता राजकुमार चौरसिया ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि घायल ने बताया िक हमलावर बाइक से थे। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed