फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   During the bloody conflict of the disputed land metering

विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान खूनी संघर्ष

Mon, 16 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 16 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
During the bloody conflict of the disputed land metering
वारदात - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार में भूमि की पैमाइश के दौरान सोमवार की शाम खूनी संघर्ष में कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान गोली गलने से एक वृद्ध घायल हो गया, जबकि लाठी-डंडे से दो अन्य घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गोली लगने से घायल वृद्ध् की हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद पुलिस कप्तान रामकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों से पूछताछ की।
विज्ञापन


आदर्श बाजार निवासी कैलाश गुप्ता और रामबचन कुशवाहा के बीच भूमि का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। सोमवार को सदर एसडीएम के आदेश पर बाजार में ही विवादित जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी। इस दौरान कैलाश गुप्ता (60), बड़े भाई रामायण गुप्त (65) तथा भतीजा अशोक गुप्त (35) वहां मौजूद थे। इसी बीच दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे। सभी लाठी-डंडे तथा हथियार से लैस थे। आते ही उन लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पहले लाठी-डंडे से पीटने लगे। इसका जब कैलाश गुप्ता ने विरोध किया तो एक हमलावर उन पर गोली से फायर कर दिया। गोली कैलाश के सीने में लगी। घायल कैलाश, भाई रामायण तथा भतीजे अशोक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हालत नाजुक देख कैलाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर हमले तथा गोलीबारी के बाद जबतक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद एसपी रामकिशोर, एसपी सिटी लल्लन राय, सीओ वेद प्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए और संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही का निर्देश दिया है। इस संबंध में पुलिस कप्तान रामकिशोर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर अभी तक नहीं मिली है, जिससे मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed