रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 29 जुलाई को गोलू अपने साथियों के साथ कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचा था। तब उसके संचालक राकेश जायसवाल वहां मौजूद नहीं थे। उसने मुनीब को धमकी देते हुए कहा था कि वह अपने मालिक को बता दे कि 50 लाख रुपये की रंगदारी देनी है। अगर नहीं दिया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। कुछ देर बाद गोलू ने खुद राकेश जायसवाल को फोन कर यह बात दोहराई थी। इस मामले में संचालक ने गोलू सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही थी। इसी बीच सोमवार की दोपहर पुलिस को यह सूचना मिली की आरोपी अंकित सिंह उर्फ गोलू मरदह थाना क्षेत्र के मधुबन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि गोलू की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसके बताने पर शादियाबाद थाना क्षेत्र के उसके दो साथी राहुल और खर्चू की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह भी जल्द पुलिस के फंदे में होंगे।
सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि गोलू और उसके साथियों पर गैंगेस्टर के कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।