फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dead body found of mother daughter in sadat ghazipur

यूपी: मां की लाश आजमगढ़ तो बेटी का शव गाजीपुर में मिला, दोनों की एक साथ हत्या में उलझी पुलिस

Sun, 06 Oct 2019 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
dead body found of mother daughter in sadat ghazipur
गड्ढे से मिले शव। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक गड्ढे से मां-बेटी के दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के सादात थाना क्षेत्र के भभवा गांव के पास आजमगढ़ के मेहनाजपुर की रहने वाली नूरन(38) पत्नी निसार और गजाला(16) पुत्री निसार के पानी भरे गढ्ढे में शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दोनों की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मां की लाश घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में पड़ी थी, तो वहीं बेटी की लाश गाजीपुर जिले के सादात थाना अंतर्गत मड़ौरा स्थित एक पीजी कालेज के पास बरामद हुई। मां की लाश को मेहनाजपुर और बेटी की लाश को सादात थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर का झकवां गांव आजमगढ़-गाजीपुर बार्डर पर स्थित है। गांव निवासी लतार अहमद रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश में रहता है। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। शनिवार को भी लतार की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर थी। रविवार की सुबह नुरूल बेगम(38) पत्नी लतार अहमद अपनी पुत्री गजली(16) के साथ लापता थी।

लतार के अन्य बच्चे अपनी मां और बहन को खोज रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर स्थित धान के खेत में लोगों ने नुरूल बेगम की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

वहीं लापता बेटी गजली की तलाश भी चल रही थी। कुछ देर बाद ही गाजीपुर जिले के सादात थाना अंतर्गत मड़ौरा गांव स्थित पीजी कालेज के पास बेटी की लाश भी बरामद हो गई। इसे सादात थाना पुलिस अपने साथ ले गई।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं हत्या की गुत्थी सुलझाने में आजमगढ़ जिले की मेहनाजपुर थाना पुलिस जुट गई है। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई है यह पता नहीं चला सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed