{"_id":"5798ff034f1c1bd56021e617","slug":"clash-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, दस लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में मारपीट, दस लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गोडउर (तालखुदिया) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट तथा ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से कुल छह लोग चुटहिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बुधवार को देर शाम भूमि विवाद को मामला अचानक तूल पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर में एक पक्ष के शिवबचन, रामबचन, ओम शंकर तथा बबन घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शिवबचन और हीराराम घायल हुए है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडउर भेज दिया। बाद में दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला काफी दिनो से चल रहा था। इसे प्रधानी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।