{"_id":"56f6ddb64f1c1baf2af1522a","slug":"bike-riding-robbers-arrested-after-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद बाइक सवार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद बाइक सवार लुटेरे गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम बद्रीचंद पोखरा स्थित आसमानी चक के पास मुठभेड़ के बाद बाइक सवार दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक, नाइन एमएम देसी पिस्टल, चार कारतूस के साथ छीनी गई सोने की दो चेन बरामद किया है। लुटेरों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक सर्राफ को भी गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली केके मिश्र को मुखबिर सेे सूचना मिली कि कुछ लुटेरे बाइक से किसी घटना को अंजाम देने बद्रीचंद पोखरा की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी, रामशकल यादव, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, शमीम अख्तर एवं सुभाष सिंह पुलिस कर्मियों के साथ आसमानी चक के पास पहुंचे। इसी दौरान दो बाइक से चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे।
पुलिस कर्मियों ने दो को पीछाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक नाइन एमएम देसी पिस्टल, चार कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम गोड़ा देहाती निवासी ओमप्रकाश उर्फ बक्शी तथा आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी भोलू उर्फ पंकज दुबे बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चीतनाथ निवासी सोनू गुप्ता के पास से दो सोने की चेन बरामद की। सोनू की दूकान जंगीपुर में है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि फरार लुटेरे आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के खरगपुर के चंकी पांडेय एवं अवनीश सिंह हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।