फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike, money looted

तमंचा सटाकर बाइक, रुपये लूटे

Sat, 23 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike, money looted
लूट
जिले में लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बदमाश अब भोर में भी लूटपाट करने लगे हैं। सादात थाना क्षेत्र के उदंती नदी पुल पर शुक्रवार की भोर में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर एक युवक की बाइक, मोबाइल और 13 सौ रुपये लूट लिए। बाद में वह तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी विजय कुमार भोर में बाइक से अपनी बहन कंचन को लेकर बीएड की परीक्षा दिलवाने वाराणसी जा रहा था। जैसे ही उदंती नदी पुल पर पहुंचा कि पीछे से दो बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया। बदमाशों में से एक ने विजय को तमंचा सटा दिया और उसे बाइक से धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन



बदमाशों ने विजय की बाइक, उसकी पास रखे 13 सौ रुपये और मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। उसके बाद विजय ने शोर मचाया तो सुबह टहलने निकले ग्रामीण वहां जुट गए। युवक ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। एक व्यक्ति के मोबाइल से उसने परिवार वालों और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। विजय ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लूट की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं होेने की वजह से बदमाशों के हौसले बढते जा रहे हैं। पिछले तीन महीने में कई जगह  व्यापारियों से लूटपाट की वारात हुई हैं लेकिन  खुलासा नहीं हुआ।  क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि बदमाशों पर पुलिस का खौफ ही नहीं रह गया है।


हालांकि एसपी सिटी लल्लन राय ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है। उन्होंने उन्मीद जताई कि जल्दी ही पुलिस इस घटना का पर्दाफाश करेगी और लूट में शमिल युवकों गिरफ्त कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed