फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amarnath escaped from police custody, Rajesh in traps

पुलिस कस्टडी से फरार अमरनाथ, राजेश फंदे में

Sun, 07 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 07 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Amarnath escaped from police custody, Rajesh in traps
पुलिस कस्टडी से फरार अमरनाथ यादव और राजेश पांडेय को रविवार को एसपी आवास के पास से कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। दोनों की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी ने किया। बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 27 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में करंडा ब्लाक प्रमुख के पति एवं हेरोइन तस्कर अमरनाथ यादव और वाराणसी के चोलापुर निवासी राजेश पांडेय को मुहम्मदाबाद से सैदपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। एसपी ने बताया कि  पुलिस की गाड़ी के पीछे अमरनाथ का साला रामध्यान और रामज्ञान ने अपनी गाड़ी लगा दी थी। ये दोनों अमरनाथ के पुत्रों आशीष और आकाश को पूरा लोकेशन दे रहे थे। बाद में आशीष और आकाश ने राजेंद्र यादव और बबलू के साथ अपनी सफारी ग़ाड़ी, जिस पर ब्लाक प्रमुख लिखा हुआ था पुलिस की गाड़ी के पीछे लगा दिया। जैसे ही पुलिस की जीप शहर के भुटहियाटाड़ के पास पहुंची, सफारी ने ओवरटेक कर गाड़ी को पुलिस जीप के सामने लगा दिया।
विज्ञापन


गाड़ी रुकते ही पुलिस कर्मी नीचे उतरे। जब तक वह कुछ समझ पाते, सफारी और अन्य तीन लग्जरी गाड़ियों से उतरे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने असलहों से पुलिस कर्मियों को आतंकित कर हथकड़ी लगे अमरनाथ और राजेश को छुड़ाकर फरार हो गए थे। बताया कि अमरनाथ और राजेश फरार होने के बाद धरम्मरपुर पीपा पुलिया के पास उतरे और हथकड़ी खोलकर गंगा में फेंक दिया था। इसके बाद वहां से करंडा चले गए थे। करंडा से गंगा पार कर दानापुर पहुंचे। वहां से मुगलसराय, इलाहाबाद फिर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब इन्हें ऐसा लगा कि पुलिस के फंदे से बच पाना संभव नहीं है तो ये दोनों मेरे आवास पर समर्पण करने के लिए आ रहे थे कि गेट पर ही कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश दुबे, क्राइम ब्रांच के रितेंद्र, एसआई अतुल राय ने दबोच लिया और दोनों को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed