{"_id":"5ca8e865bdec22140a176292","slug":"91554573413-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा से शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में तीन ईंट भट्ठों पर आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार की देर शाम छापेमारी की। इसमें एक ईंट भट्ठे से 40 लीटर कच्ची शराब, 400 किलो लहन बरामद करने के साथ ही शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण तथा धंधे में लिप्त दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार ने आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार, मोहर सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की देर शाम करीब छह बजे छापेमारी की। इस दौरान वहां से 40 लीटर कच्ची शराब, 400 किलो लहन के साथ ही शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। शराब बनाने के कार्य में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस संबंध में आबकारी अधिकारी ने बताया कि भट्ठे से मिले 400 किलो लहन को नष्ट कर दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ नंदगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के डिलियां और भौरहवां गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर भी छापेमारी की गई, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। बताया कि विभाग द्वारा ईंट भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।