फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव

रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव

Sun, 17 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव
जमानिया। दानापुर रेल प्रखंड के स्थानीय रेलवे स्टेशन आउटर सिग्नल के पास रविवार को दिन में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन से आउटर सिग्नल के पास कुछ लोगों ने दिन में करीब दो बजे एक युवक का शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही स्टेशन मास्टर को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ट्रेन का दूसरी श्रेणी का टिकट, क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन आदि बरामद किया। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले कागजात से उसकी शिनाख्त बिहार प्रांत के भुवन बिगहा, धना दिहरी, अरवल निवासी राजकुमार यादव (37) पुत्र शिवदत्त प्रसाद के रूप में हुई है। वह किसी ट्रेन से पुणे से पटना जा रहा था। घटना को देखने से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवक ट्रेन के दरवाजे पर बैठ कर यात्रा कर रहा होगा। नींद या किसी अन्य कारणों से चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई होगी। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed