{"_id":"5b2d3c6b4f1c1b53268b76fa","slug":"91529691243-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में महिला सहित तीन घायल
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाने के सेवराई गांव में गुरुवार की रात शराब के नशे में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेवराई गांव के दलित बस्ती निवासी शंभू राम शराब के नशे में पट्टीदार से गाली-गलौज कर रहा था। उसी के पट्टीदार सोनू, वकील, उर्मिला से भिड़ गए। इसे लेकर तीनों लोगों ने शंभू को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिस पर वहां खड़े श्यामलाल, राजेश , अमरावती छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इससे गुस्सा हो लोगों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई से तीनों घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।