फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में दो गिरफ्तार

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत फाकराबाद गांव में गुरुवार को एक धार्मिक स्थल पर जूता-चप्पल रख कर फोटो वायरल कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फाकराबाद गांव में स्थित एक ब्रम्हस्थल पर एक वर्ग विशेष के युवकों ने जूता पहन कर ब्रम्हबाबा के ऊपर पैर रख कर फोटो वाट्सएप एवं फेसबुक पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र पटेल, धनंजय उपाध्याय, गणेश गुप्ता, विरेंद्र तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दो युवकों के खिलाफ मुहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने गांव के ही दो आरोपी युवकों आरिफ एवं जाहिद को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। उनके विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया। पुलिस की तत्परता से क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed