{"_id":"5ad392c74f1c1b5f098b4b24","slug":"91523815111-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद पुलिस ने तीन दिन पूर्व सिधार खुर्द गांव में युवक की फावड़े से हुई हत्या के मामले में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी सहित दो की तलाश में लगातार पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय यादव के पिता महेंद्र यादव, मां उर्मिला यादव और बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मामा कैलाश यादव को परेवा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी संजय यादव और मनोज यादव की तलाश लगातार की जा रही है। मालूम हो कि बीते 13 अप्रैल को जमीनी विवाद में लालजी यादव के पुत्र अर्जुन यादव की चचरे भाई संजय यादव ने फावड़ा से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के दूसरे दिन मृतक के साथियों ने शादियाबाद बाजार बंद कराने के साथ हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश भी दे रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी महेंद्र यादव, उर्मिला यादव और कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित दो की तलाश चल रही है।