फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने सेंध मारकर 47 हजार और लाखों के आभूषण उड़ाए

चोरों ने सेंध मारकर 47 हजार और लाखों के आभूषण उड़ाए

Sun, 22 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने सेंध मारकर 47 हजार और लाखों के आभूषण उड़ाए
गाजीपुर। जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर रात चोरों ने एक मकान में सेंध मारकर और एक दूकानदार के घर में घुसकर 47 हजार रुपए नगद और लाखों के आभूषण उड़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ितों के होश उड़ गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

दुबिहा संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव निवासी संजय राम बीती रात खाना खाकर घर का दरवाजा बाहर से बंदकर सोने चले गए। देर रात चोर घर के पीछे से सेंध मारीकर मकान में घुस गए। चोर संदूक में रखा 15 हजार रुपया नगद, कीमती कपड़े और एक बोरी चावल लेकर फरार हो गए। रविवार को परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। गहमर संवाददाता के अनुसार परमाराय पट्टी वार्ड 13 निवासी बिल्डिंग मटीरियल के थोक एवं फुटकर व्यापारी तेजनारायण गुप्ता खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। देर रात चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से और अटैची को तोड़कर उसमें रखा 32 हजार रुपए नगद सहित लाखों रुपए का आभूषण उठा ले गए। सुबह जब परिजनों की नजर बिखरे पड़े सामानों पर पड़ी तो शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि मामलेे की छानबीन चल रही है। वहीं, कोकिलपुर गांव में सड़क किनारे बंधी परीखा राजभर की भैंस चोर खोलकर पिकअप पर लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान पास में ही सोए हरेंद्र यादव की नींद टूट गई और वह शोर मचाने लगा। शोर मचाता देख चोर भैंस छोड़कर मौके से फरार हो गए। सीओ अनिल राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चोरी की जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed