फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   असलहा के बल पर नकदी और लैपटाप की लूट

असलहा के बल पर नकदी और लैपटाप की लूट

Sat, 18 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
असलहा के बल पर नकदी और लैपटाप की लूट
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नहर के पास शुक्रवार की देर शाम दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक के ऊपर तमंचे से पीटकर घायल कर दिया। संचालक से 18 हजार नकदी के साथ एक लैपटाप और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी नितेश यादव का खजुहां में स्टेट बैंक का जनसेवा केंद्र संचालित है। रशुक्रवार की शाम वह केंद्र बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम करीब साढ़े छह बजे जगदीशपुर नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर संचालक की बाइक को रोक लिया और उसका बैग छीनने लगे। नितेश ने इसका विरोध करते हुए बदमाशों की बाइक पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने तमंचा से उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसके नाक पर गहरी चोट आई और वह खून बहने लगा। इससे घबराकर उसने बदमाशों की बाइक को छोड़ दिया। बदमाश ने उसका बैग छीन लिया और घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। देर रात पीड़ित थाना पहुंचे और मामले की तहरीर दी। तहरीर में कहा कि बदमाश जो बैग लेकर फरार हुए हैं, उसमें 18 हजार नगद, एक लैपटॉप, चेक बुक रखा था। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर इसकी सूचना पुलिस को दिया तो जान ले लूंगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed