{"_id":"5ccc84ccbdec2207897f11b3","slug":"81556907212-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में असफल होने पर व्यवसायी को मारापीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना के जलालाबाद मरदह मार्ग पर स्थित रामपुर पतारी गांव के पास गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे व्यवसायी को तीन अज्ञात हमलावरों ने रोक लिया और उसके पाकेट की तलाशी लेने लगे। उसके पास कुछ न मिलने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इलाके के हरदासपुर कला गांव निवासी जितेंद्र सिंह का नायकडीह बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने हाथ देकर गाड़ी रोकवा लिया। उसी में से किसी ने पाकेट चेक किया, लेकिन कुछ न मिलने पर मारने-पीटने लगे। उसी समय मरदह की तरफ से किसी वाहन के आने पर हमलावर भाग खड़े हुए। किसी तरह भाग कर जितेंद्र ने अपनी जान बचाई। रात में ही घटना की सूचना दुल्लहपुर थाने पर दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना स्थल के आस-पास के लोगों ने बताया कि इस जगह पर आए दिन इस तरह की घटनाएं होती है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।