फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खड़ा ट्रक में बाइक सवार भिड़े, तीन घायल

खड़ा ट्रक में बाइक सवार भिड़े, तीन घायल

Fri, 11 Jan 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
खड़ा ट्रक में बाइक सवार भिड़े, तीन घायल
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर शाम सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से बाइक सवार भिड़ गए। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी विनोद यादव (30) बाइक से अपने दोस्त ज्ञानेंद्र पाल (30) तथा संजय यादव (27) के साथ गांव से घूमने जा रहे थे। बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक असंतुलित होकर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ज्ञानेंद्र पाल का जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed