फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक

पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक

Sun, 04 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक
जमानियां। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह स्टेशन बाजार स्थित बरूईन मोड़ के पास से मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए पशुओं से भरे ट्रक ने रेलवे क्रासिंग तोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया और एक फरार हो गया। ट्रक में एक गाय और 18 बैल थे। इसमें चार बैल मृत थे। तीनों तस्करों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

देवरियां पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक को सूचना मिली की मवेशियों से लदा एक ट्रक जमानियां की तरफ जा रहा है। चौकी के बाहर पुलिस ने चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका और तेजी से ट्रक लेकर जमानियां कोतवाली की ओर भागने लगा। पुलिस ने इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह को दी। ट्रक को पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की लेकिन चालक वाहन लेकर तेजी से स्टेशन की ओर निकल भागा। स्टेशन रोड पर ट्रेन आने के कारण रेलवे फाटक बंद था। ट्रक चालक बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस को पीछा करते देख चालक बरूईन मोड़ के पास ट्रक छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीन पशु तस्करों को दबोच लिया जबकि एक अभियुक्त भाग निकला।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को दो भागों में बांटा गया है। ऊपरी भाग में आलू और भूसी रखा गया था और नीचे बैल और गाय को बांधा गया था। उन्होंने बताया कि कुल 19 मवेशी को तीन अभियुक्तों के साथ पकड़ा गया है। जिसमें से चार बैल मरे हुए थे। तस्कर पशुओं को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे। पकड़े गए चालक टिंकू उर्फ अनिल यादव निवासी अहीरपुर थाना फूलपुर आजमगढ, खलासी नेसार अहमद निवासी जौनपुर, लेबर अकरम निवासी शाहगंज जौनपुर और फरार ट्रक मालिक जावेद निवासी जौनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed