फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वाहन लूट गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

वाहन लूट गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Tue, 16 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
वाहन लूट गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
गाजीपुर। सैदपुर पुलिस ने सोमवार रात बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के बौरवां नहर के पास घेराबंदी कर अंतरजनपदीय वाहन लूट गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस बरामद हुई लूट की टवेरा के साथ अभियुक्त को थाने ले आई। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने आरोपी को पेश करते हुए बताया कि यह वाहन लूट गिरोह में काफी समय से सक्रिय है। वाहन लूट और चोरी के बाद उसके पार्ट्स बदलकर बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर शरदचंद्र त्रिपाठी हमराहियों के साथ क्षेत्र के रावल मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि सैदपुर थाना क्षेत्र से लूटी गई टवेरा को नंबर बदलकर दो लोग बेचने जा रहे हैं। पुलिस टवेरा गाड़ी की खोजबीन में जुट गई। पूरी टीम सादात रोड पर बौरवां नहर के पास घेराबंदी कर वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान सफेद रंग की टवेरा वाहन आती दिखाई दी। पास आते ही पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन रककते ही अंधेरे का लाभ उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सादात थाने के सरदपुर गांव निवासी प्रदुम्न यादव बताया है। उसने बताया कि यह टवेरा लूट की है। अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है। जिसमें उसके अलावा चार अन्य लोग भी शामिल है। चारों लोग वाहनों की चोरी के साथ ही लूटने का कार्य करते है। लूट के बाद नंबर प्लेट बदलकर वाहनों को बेचते एवं उपयोग करते हैं। 19 सितंबर को गैंग के सदस्य द्वारा वाराणसी कैंट स्टेशन से यह टवेरा बुक की गई थी। मुड़ियार गांव के पास चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन को लूट लिया था। बताया कि गिरोह के सदस्यों ने बीते आठ अक्तूबर को भी ओला कार वाराणसी से बुक कर भीमापार थाना क्षेत्र के पास लूटी थी। एसपी ने बताया कि गिरोह से जुड़े चार अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed