फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेलवे लाइन पर मिला अधेड़ का शव

रेलवे लाइन पर मिला अधेड़ का शव

Wed, 01 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिला अधेड़ का शव
सेवराई(गाजीपुर)। दानापुर-मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर अंतर्गत रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में मृतक के शरीर के ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गई। उधर घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान में जुट गई।
विज्ञापन

दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से पूर्व डाउन लाइन पर पोल संख्या 688/27 के पास बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर एक अधेड़ का शव क्षत-विक्षत स्थिति में देखा। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी होती गई, वैसे-वैसे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी। कुछ ही देर में दर्जनों लोग वहां पहुंच गए और मृतक की पहचान करने में जुट गए। पहचान न होने पर लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर एमके पाठक को दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल जिला पुलिस को सूचित किया। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाई और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। घटना को लेकर ग्रामीण और पुलिस इस बात की आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि शायद रात में अधेड़ किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी कटने से मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed