{"_id":"5b216a264f1c1bf96e8b7f87","slug":"81528916518-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। नगसर थाना क्षेत्र के दशवंतपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने चौथे दिन पकड़ लिया, जबकि हमले के दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है। फरार अन्य दो आरोपियों की पुलिस खोजबीन कर रही है।
नगसर थाना क्षेत्र के दशवंतपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा को पिछले नौ जून को थाने में एक मामले में समझौता करा कर बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब 10 बजे गोहगा गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहले घात लगा कर बैठे बदमाशों ने लोहे के राड से उन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया था। ग्राम प्रधान चिल्लाने लगे थे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े थे। लोगों आता देख हमलावर वहां से भाग निकले थे। घायल ग्राम प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी में उपचार की सलाह दी थी। घटना के दूसरे दिन ग्राम प्रधान तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सूचना पर मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके गांव से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब घर पर कपड़ा बदलने के बाद कहीं भागने की फिराक में था। इस संबंध में इस संबंध में नगसर थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि इस मामले के तीन नामजद आरोपियों में से मुख्य आरोपी लाला राय उर्फ लल्लन निवासी दशवंतपुर को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी घर पर कपड़ा बदल कर कहीं भागने की फिराक में था। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।